आज हीट वेव की संभावना, बरतें सावधानी
Updated at : 06 Apr 2024 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

लू चलने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है.
विज्ञापन
धनबाद.
मौसम विभाग ने शनिवार को हीट वेव की संभावना जतायी है. ऐसे में शहर में प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार हैं. सदर अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ राजीव कुमार ने बताया कि कुछ सावधानियां बरतने से इस हीट वेव से बचा जा सकता है. बताया कि गर्मी के दौरान लू चलने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समय-समय पर पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे. इस मौसम में कम से कम 8-10 ग्लास पानी हर दिन पीने की कोशिश करें. अपनी डाइट में भरपूर फल और सब्जियां शामिल करें. हीट वेव से बचना है तो बिना जरूरी काम के घर से बाहर जाना अवॉयड करें. घर के अंदर फैन, कूलर, एसी में रहें. अगर ये चीजें घर में नहीं हैं तो पर्दे या शेड्स लगाकर रहें.सूरज की किरणों से बचने की करें कोशिश :
जब भी लू चले तो सीधे तौर पर सूर्य की रोशनी में न आएं. अगर किसी वजह से बाहर जा भी रहे हैं तो टोपी, गमछा, चश्मा का इस्तेमाल करना न भूलें. लाइट कलर के ढीले कपड़े ही पहनें, जिससे स्किन प्रोटेक्ट हो सके और हीट वेव ऑब्जर्व न हो.ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी से बचें:
गर्मी और लू के दौरान ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें. गर्मी के मौसम में ज्यादा वर्कआउट करने से बॉडी का तापमान बढ़ सकता है. इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है. खाली पेट बाहर न जायें अगर बाहर तेज लू चल रही है तो गलती से भी खाली पेट घर से न निकलें. ऐसा करने पर गर्मी और धूप से चक्कर आ सकता है. इसलिए जब भी घर से बाहर जाएं तो कुछ खाने के बाद ही निकलें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




