फिरौती के लिए अपहृत सैफ को पुलिस ने जंगल से किया बरामद

फिरौती के लिए अपहृत युवक को किया बरामद
झरिया के रसूलबाग का है अपहृत
युवक को मुक्त करने के लिए मांगी गयी थी 25 लाख की फिरौती
जोड़ापोखर
. झरिया थानांतर्गत रसूलबाग के सैयद नुमान के पुत्र मो सैफ उर्फ अरमान का अपराधियों ने हजारीबाग से रांची जाने के क्रम में अपहरण कर लिया. वह डायक़ीन कंपनी में सेल्स मैनेजर है. अपराधियों ने फोन कर उसके परिजनों से 25 लाख रु की फिरौती की मांग की है. घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस ने यहां के जंगल से मो सैफ उर्फ अरमान को बरामद कर लिया है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है.रांची जाने के क्रम में हुआ अपहरण : मो सैफ के भाई फैजान ने बताया कि रविवार को उसका भाई मो. सैफ हजारीबाग से रांची जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसने एक ऑल्टो कार से लिफ्ट मांगा. गाड़ी में पहले से दो लोग बैठे थे. कुछ दूर जाने के बाद तीन लोग और मुंह में गमछा बांधे गाड़ी में बैठ गये. रामगढ़ के जंगल में मो. सैफ को ले जाकर बांध दिया. उसके बाद रसूलबाग में उसके घर फोन कर 25 लाख फिरौती की मांग की. इससे पूरा परिवार सहमा हुआ है.रात तीन बजे मिली अपहरण की सूचना : सैफ के भाई फैजान ने बताया कि रविवार की रात करीब तीन बजे फोन आया कि मो. सैफ का अपहरण कर लिया गया है. पुलिस या किसी को कुछ बताया, तो बुरा अंजाम होगा. उसने सोमवार को कंपनी के अधिकारियों को अपहरण की सूचना दी. कंपनी के अधिकारियों ने रामगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए रामगढ़ पुलिस ने रामगढ़ के जंगल से मो सैफ को बरामद कर लिया. अब पूछताछ चल रही है.संबंधी ने दी है मौखिक सूचना : थाना प्रभारी
इधर, झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार का कहना है कि मामला रांची रामगढ़ का है. इनका पूरा परिवार रांची में ही रहता है. झरिया में इनका कोई रिश्तेदार है, जो चार दिन पहले थाना आया था. मौखिक रूप से सूचना देकर चले गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




