एसएनएमएमसीएच में ऑर्थोपेडिक विभाग में पीजी की पढ़ाई इसी सत्र से
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :31 May 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

ऑर्थोपेडिक विभाग में खुशी, चार सीटों की मिली मंजूरी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
धनबाद एसएनएमएमसीएच के ऑर्थोपेडिक विभाग में पीजी की पढ़ाई सत्र 2024-25 से शुरू हो जायेगी. इसकी जानकारी प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद को मिलते ही, उन्होंने विभाग के डॉक्टरों को इसकी सूचना दी. सभी ने इस उपलब्धि पर खुशी जतायी है. गुरुवार को एनएमसी ने प्राचार्य डॉ ज्योति रंजन प्रसाद को मेल कर इसकी जानकारी दी. बताया कि अब आर्थोपेडिक्स विभाग में पीजी की पढ़ाई को मंजूरी दे दी गयी है. अभी चार सीटों की मंजूरी मिली है.सुविधाएं बढ़ी तो बढ़ायी जायेंगी सीटें :
ऑर्थोपेडिक विभाग में चार सीट की अनुमति मिलने के बाद पूरे विभाग में संतोष का माहौल है. बताया कि अगर इस विभाग में शिक्षकों की कमी दूर कर दी गयी होती तो छह सीटें भी मिल सकती थी. विभागाध्यक्ष डॉ डीपी भूषण का कहना है कि इससे शिक्षा, इलाज और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा. मरीजों की विशिष्ट देखभाल हो सकेगी. हम राज्य स्तर पर पहचान बना सकेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




