Dhanbad News: पर्सनल डिपार्टमेंट के अधिकारी अब कहलायेंगे एचआर अधिकारी

Updated at : 25 Mar 2025 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: पर्सनल डिपार्टमेंट के अधिकारी अब कहलायेंगे एचआर अधिकारी

Dhanbad News: कोल इंडिया : पर्सनल डिपार्टमेंट का नाम बदलकर हुआ ‘ह्यूमन रिसोर्स’

विज्ञापन

Dhanbad News: कोल इंडिया ने अपने पर्सनल डिपार्टमेंट (कर्मचारी विभाग) का नाम बदलकर ‘ह्यूमन रिसोर्स’ (एचआर) कर दिया है. अब कोल इंडिया व अनुषंगी कंपनियों में पदस्थापित पर्सनल डिपार्टमेंट के अधिकारी एचआर अधिकारी कहलायेंगे. जैसे डायरेक्टर पर्सनल अब डायरेक्टर एचआर व जीएमपी जीएम एचआर कहलायेंगे. यह बदलाव कंपनी की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया है. इस आलोक में कोल इंडिया के निदेशक (एचआर) डॉ विनय रंजन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस बदलाव को अपनी मंजूरी दे दी है. इस बदलाव के साथ कोल इंडिया का मानव संसाधन विभाग (एचआर) अब कर्मचारी संबंधी मामलों के प्रबंधन, संगठनात्मक अनुशासन को बनाये रखने और एक सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रीत करेगा. इस बदलाव के साथ, एचआर विभाग अब एक रणनीतिक भूमिका निभायेगा और कर्मचारियों की व्यक्तिगत और पेशेवर वृद्धि को सुनिश्चित करने पर ध्यान देगा. जो कंपनी को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बने रहने और भविष्य के लिए एक कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद करेगा. कोल इंडिया बोर्ड ने इस बदलाव को मंजूरी देते हुए कहा कि यह बदलाव कंपनी की दीर्घकालिक सफलता और विकास के लिए महत्वपूर्ण है. कोल इंडिया के इस कदम का उद्देश्य अपने कर्मचारियों को एक बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना और उन्हें कंपनी के व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है.

कोल इंडिया @ इन पदों के बदले नाम

वर्तमान पद नाम- बदलाव के बाद पद नाममैनेजमेंट ट्रेनी (पर्सनल) : मैनेजमेंट ट्रेनी (एचआर)

सीनियर ऑफिसर (पर्सनल) : सीनियर ऑफिसर (एचआर)असिस्टेंट मैनेजर (पर्सनल) : असिस्टेंट मैनेजर (एचआर)

डिप्टी मैनेजर (पर्सनल) :डिप्टी मैनेजर (एचआर)मैनेजर (पर्सनल) : मैनेजर (एचआर)

सीनियर मैनेजर (पर्सनल) : सीनियर मैनेजर (एचआर)

चीफ मैनेजर (पर्सनल) : चीफ मैनेजर (एचआर)जनरल मैनेजर (पर्सनल) : जनरल मैनेजर (एचआर)

एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (पर्सनल) : एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (एचआर)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola