अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन

मुगमा के गलफरबाड़ी जंगल में ईसीएल और सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर, पंप और जेनरेटर जब्त किया है। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

मुगमा. इसीएल सिक्यूरिटी टीम व बैजना सीआईएसएफ की टीम ने शुक्रवार की देर रात साढे नौ बजे गलफरबाड़ी माझी बस्ती स्थित जंगल में छापेमारी कर अवैध कोयला लोड ट्रैक्टर जप्त किया है. साथ ही मौके से पंप, जेनरेटर जप्त किया है. इस संबंध ने एरिया सुरक्षा अधिकारी रूपेश कुमार निश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गलफरबाड़ी के जंगल में अवैध खनन स्थल पर छापेमारी किया गया. उक्त स्थल से अवैध खनन किया गया कोयला लोड ट्रैक्टर व अन्य सामान जप्त किया गया है. इस संबंध में संबंधित लोगों पर मामला दर्ज कराया जायेगा.साथ ही कल से अवैध खनन स्थल की भराई कराया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola