टाटा स्टील की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समय मौजूद दंडाधिकारी
धनबाद के शालीमार में कोर्ट के आदेश पर टाटा स्टील की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया. मकान का हिस्सा टूटने के बाद नुकसान की भरपाई करने की मांग की.
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार में बुधवार को धनबाद न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. दंडाधिकारी की मौजूदगी में जोड़ापोखर पुलिस, टाटा स्टील झरिया डिवीजन के सुरक्षा कर्मियों और पुलिस बल की तैनाती के बीच अतिक्रमित जमीन पर बने नेताजी के मकान के आधे हिस्से को तोड़ा गया.
आपके शहर में
कोर्ट का आदेश देखते ही भीड़ छंट गयी
कार्रवाई कोर्ट के नजीर भूषण मिश्रा की देखरेख में की गयी. प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. नेताजी के समर्थन में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. हालांकि, अधिकारियों ने न्यायालय का आदेश दिखाया, जिसके बाद समर्थक वहां से चले गये. इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई.
टाटा स्टील की जमीन पर था निर्माण
बताया गया कि शालीमार में जिस जमीन पर मकान का निर्माण किया गया था, वह टाटा स्टील झरिया डिवीजन की जमीन है. न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की. कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था.
नुकसान की भरपाई करने की उठी आवाज
मकान का हिस्सा टूटने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि कार्रवाई से नेताजी के घर को नुकसान पहुंचा है. लोगों का कहना था कि मकान को हुए नुकसान की भरपाई टाटा कंपनी को करनी होगी.
पुलिस बल की मौजूदगी के कारण स्थिति रही नियंत्रण में
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कुछ समय तक गहमागहमी बनी रही. हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी और न्यायालय के आदेश के कारण स्थिति नियंत्रण में रही. कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रशासनिक टीम ने मौके की स्थिति का जायजा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए