पूर्वी टुंडी में पांच दिनों से बारिश, बराकर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा; ग्रामीण सतर्क

Updated:
विज्ञापन

बराकर नदी का जलस्तर बढ़ा

पूर्वी टुंडी में पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बराकर नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और ग्रामीणों में बाढ़ की चिंता है.

विज्ञापन

पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पूर्वी टुंडी क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण बराकर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी में तेज बहाव और मटमैले पानी से आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क हो गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इलाकों में आवागमन बाधित

लगातार बारिश का असर ग्रामीण इलाकों के आवागमन पर भी पड़ा है. कई जगहों पर सड़कें कीचड़मय हो गयी हैं. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. बाजारों और चौक-चौराहों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम हो गयी है. खराब मौसम के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.

बराकर नदी का बढ़ा जलस्तर | Prabhat Khabar Network

क्षेत्र के विद्यालय भी प्रभावित

मूसलाधार बारिश का असर विद्यालयों में भी देखने को मिल रहा है. लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही. कई परिवार बच्चों को बारिश के दौरान बाहर भेजने से बच रहे हैं.

बाढ़ की आशंका से ग्रामीण हुए सतर्क

बराकर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गयी है. लोगों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है. ऐसे में प्रशासन को नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखनी चाहिए.

बढ़ते जलस्तर और जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के बढ़ते जलस्तर और जलभराव वाले क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए. संभावित बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव की तैयारी पहले से सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola