शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

Updated:
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह | Prabhat Khabar Network

प्रतिभा सम्मान समारोह | Prabhat Khabar Network

टाटा सिजुआ 12 स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर्स वेलकम समारोह में तीनों संकाय के टॉपर छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

इंद्रजीत पासवान

सिजुआ : टाटा सिजुआ 12 स्थित शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रतिभा सम्मान सह फ्रेशर्स वेलकम समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में तीनों संकाय के टॉपर छात्र -छात्राओ को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार, विशिष्ट आतिथि टाटा स्टील कंपनी के सिजुआ कोलियरी हेड संजीव कुमार ठाकुर के आलावे विशिष्ट आतिथि डीएसपी बिधि ब्यवस्था प्रकाश सोय, डीएफओ विकास पालीवाल, सिजुआ कोलियरी के युनियन अध्यक्ष संजय सिंह, बीके पांडे ने अपने हाथों से छात्र -छात्रओं के आलावे उनके माता पिता को सम्मानित किया. 

सम्मान समारोह की अध्यक्षता टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया. कार्यक्रम का शुभआरम्भ आतिथि के द द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. सभी आतिथियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार महतो के द्वारा बुके वा शॉल भेंट की गयी. मौके पर प्राचार्य श्री महतो ने कहा कि महाविद्यालय प्रतिवर्ष बेहतर से बेहतर परीक्षा परिणाम लाता है. साथ ही  महाविद्यालय नई मुकाम को हासिल करता है. इसलिए छात्र और छात्राओं के आलावे उनके आभिभावको को सम्मान में कॉलेज परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत ही महत्वपूर्ण रोल होता है. बिना अनुशासन के कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता है और ना ही अपने जीवन को बेहतर कर सकता है. छात्र छात्राए अनुशासन में रहकर पढ़ाई करें और सफलता हासिल करें. वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दिशा बदल सकती है. शिक्षा ही वह मार्ग है जिससे लोगों की जीवन में परिवर्तन आता है. जिससे  समाज एवं देश का विकास होता है. कहा कि शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज  प्रति वर्ष प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करता है एवं नए बच्चों का स्वागत करता है. जो इस महाविधालय को श्रेष्ठ बनाता है. उन्होंने महाविद्यालय के उत्तरोत्तर उन्नति की कामना की.

इन्हें किया गया सम्मानित

विज्ञान से अंजली कुमारी, रिया कुमारी, कुमारी करिश्मा, अमित महतो, सागर सिंह, खुशी कुमारी रूद्र प्रताप सिंह, अंजली कुमारी, आर्टस से सादिक आमीन, खुशी कुमारी, उषा कुमारी, अंजली कुमारी सीता कुमारी तथा कॉमर्स की स्वीटी कुमारी, रानी कुमारी, कृष कुमार सुभम कुमार  तथा उनके अभिभावको को सम्मानित किया गया. इस दौरान  इंटर 11वीं की परीक्षा के टॉपर बच्चों को एवं उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया.  कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने 11वीं के छात्र-छात्राओं को बुके देकर स्वागत किया. मौके पर  बसंत महतो,  रमेशर महतो, उत्तम कुमार महतो, मदन महतो, मनोज कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो, प्रो राजकुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो, तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो, मोहित महतो,.फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार, इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, भुनेश्वर महतो,शांति देवी, लाजवंती देवी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो  सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola