ePaper

माहवारी अब शर्म नहीं, गर्व की बात है, धनबाद में महिलाओं ने निकाली पैड यात्रा

Updated at : 11 Sep 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
Period Fest in Dhanbad

धनबाद में आयोजित पीरियड्स फेस्ट में डांस की प्रस्तुति देती युवतियां. फोटो : प्रभात खबर

Periods Fest in Dhanbad: गेल के जीएम अनिल कुमार ने इस कार्यक्रम को अद्भुत बताया. विशिष्ट अतिथि सांसद की पत्नी सावित्री देवी ने इस आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि आज धनबाद ने दिखा दिया है कि बदलाव आ चुका है. हमारे बेटे और बेटियां एक साथ बैठकर पीरियड्स पर बात कर रहे हैं. यही असली प्रगति है.

विज्ञापन

Periods Fest in Dhanbad: धनबाद में गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली संस्था की ओर से पीरियड्स पर जागरूकता बढ़ाने और मिथकों को तोड़ने के उद्देश्य से पीरियड फेस्ट का आयोजन गुरुवार को न्यू टान हॉल में किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार शामिल हुए. उन्होंने कहा, ‘हमें माहवारी पर चुप्पी तोड़नी होगी. यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है. इसलिए खुली बातचीत ही एक स्वस्थ और मजबूत समाज बनाने का रास्ता है.’

ढोल-नगाड़ों के साथ खुलकर हो रही माहवारी की बात

उपायुक्त ने कहा कि पहले माहवारी जैसे विषय पर बात करने से लोग कतराते थे, अब धनबाद शहर की सड़कों पर ढोल-नगाड़ों के साथ खुलेआम माहवारी की बात करते हैं. ‘यह शर्म की नहीं गर्व की बात है’ जैसे नारे गूंजे. धनबाद की 16 सरकारी स्कूलों में प्रोजेक्ट नवचेतना के तहत पहले से ही माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो कि गेल गैस लिमिटेड और सच्ची सहेली की एक सीएसआर पहल है.

स्कूली छात्राओं को पीरियड्स से जुड़े मिथक के बारे में दी गयी जानकारी. फोटो : प्रभात खबर

पीरियड्स पर लड़कों को भी करना चाहिए जागरूक

इस कार्यक्रम का उद्देश्य है पीरियड्स पर जागरूकता बढ़ाना, मिथकों को तोड़ना और न सिर्फ लड़कियों को बल्कि लड़कों को भी इतने संवेदनशील मुद्दे पर जागरूक करना है. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि महिलाओं के इस कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व में हिचकिचा रहा था. इसमें शामिल होने पर भ्रम टूट गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Periods Fest in Dhanbad: गेल के जीएम ने कार्यक्रम अद्भुत बताया

गेल के जीएम अनिल कुमार ने इस कार्यक्रम को अद्भुत बताया. विशिष्ट अतिथि सांसद की पत्नी सावित्री देवी ने इस आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि आज धनबाद ने दिखा दिया है कि बदलाव आ चुका है. हमारे बेटे और बेटियां एक साथ बैठकर पीरियड्स पर बात कर रहे हैं. यही असली प्रगति है.

धनबाद की सड़क पर लड़कियों ने निकाली रैली. फोटो : प्रभात खबर

डॉ सुरभि सिंह ने बच्चों से सीधे किया संवाद

सच्ची सहेली संस्था की अध्यक्ष डॉ सुरभि सिंह ने बच्चों से सीधे संवाद किया और मिथकों को तोड़ा. उन्हें सहज व जागरूक बनाया. मौके पर डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह, डीइओ अभिषेक झा समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स की भारी ब्लीडिंग को कहना है अलविदा तो आजमाएं ये 6 देसी नुस्खे, मिनटों में मिलेगी राहत

पैड यात्रा के माध्यम से सभी को किया गया जागरूक

पीरियड फेस्ट से पूर्व लोगों को जागरूक करने के लिए पैड यात्रा नाम से रैली निकाली गयी. इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए. बच्चों ने पैड की शेप के कार्ड बनाकर ढोल की थाप पर नाचते, गाते धनबाद के लोगों को जागरूक किया.

पीरियड्स फेस्ट में शामिल अतिथिगण. फोटो : प्रभात खबर

बच्चों ने खेल-खेल में सीखी माहवारी से जुड़ी बातें

कार्यक्रम के दौरान न्यू टाउन हॉल में सच्ची सहेली द्वारा लगाये गये फन जोन और इंटरएक्टिव स्टॉल्स पर बच्चों ने खेल-खेल में माहवारी से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में जाना. डांस, ड्रामा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. हेल्थ एक्सपर्ट्स और मेंस्ट्रुअल एजुकेटर्स ने बच्चों को मेंस्ट्रुअल हेल्थ एंड हाइजीन पर जागरूक किया.

इसे भी पढ़ें

Home Remedies For Getting Periods: अगर आप चाहती हैं कि रातों-रात आए पीरियड्स, तो बस आपको करना होगा यह काम

पीरियड्स के दौरान 70% महिलाएं नहीं रखतीं साफ-सफाई का ध्यान

First Periods: बेटी को पहली बार पीरियड्स आएं तब कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना माता पिता के लिए है महत्वपूर्ण

पीरियड्स के समय महिलाएं अक्सर करती हैं ये 5 गलतियां, जान लें वरना परेशानी हो जाएगी दोगुनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola