ePaper

सुबह से रात तक बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

Updated at : 21 May 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह से रात तक बिजली कटौती से लोग रहे परेशान

अलग-अलग समय पर जेबीवीएनएल की ओर से की गयी कटौती

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद सोमवार को शहर के विभिन्न सबस्टेशन से संबंधित इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे. सोमवार को सुबह से रात तक अलग-अलग समय पर कटौती की गई. सुबह होते ही जेबीवीएनएल ने ओवरलोड का हवाला देते हुए लोडशेडिंग शुरू कर दी. इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिन चढ़ते ही लाइन ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गयी. कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटौती और उतनी ही देर के लिए बिजली सप्लाई का सिलसिला शुरू हो गया. देर शाम लोड कम होने पर स्थिति सामान्य हुई. इधर सुबह होते ही शुरू हुई बिजली कटौती के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए. ओवरलोड के कारण विभिन्न इलाकों में लोकल फॉल्ट की समस्या के कारण भी घंटों बिजली कटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola