टूटे स्ट्रेचर, व्हील चेयर पर मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट
Updated at : 19 Apr 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन

बेड व अन्य सामानों की मरम्मत का करार समाप्त होने पर बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में टूटे स्ट्रेचर, व्हील चेयर पर मरीजों को एक से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है. कारण अस्पताल में स्ट्रेचर, व्हील चेयर, बेड समेत अन्य सामानों की मरम्मत का करार समाप्त हो चुका है. मार्च में टेंडर समाप्त होने के बाद क्षतिग्रस्त बेड- स्ट्रेचर आदि की मरम्मत बंद है. वर्तमान में अस्पताल के विभिन्न वार्डों में कई स्ट्रेचर, व्हील चेयर, बेड का चक्का टूट गया है. कई स्ट्रेचर का ऊपरी भाग क्षतिग्रस्त हो गया है. इस स्थिति में मरीजों को इन टूटे स्ट्रेचर, व्हील चेयर से एक वार्ड से दूसरे में शिफ्ट किया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के कारण टेंडर प्रक्रिया रोक दी गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




