अलकतरा मिश्रण फैक्ट्री की जांच का आदेश
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिजखामसं ने फैक्ट्री से कॉलोनी प्रदूषण फैलने की बोर्ड से की थी शिकायत
विज्ञापन
बाघमारा.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नयी दिल्ली ने भीमकनाली श्रमिक कॉलोनी में घनी आबादी के बीच संचालित अलकतरा मिश्रण फैक्ट्री की जांच का आदेश दिया है. इस संबंध में बिहार जनता खान मजदूर संघ के बरोरा क्षेत्रीय सचिव महेश कुमार ने एक साल पूर्व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नयी दिल्ली को शिकायत की थी. इसमें कहा था कि भीमकनाली श्रमिक कॉलोनी बी टाइप के पास घनी आबादी के बीच एक संवेदक द्वारा अलकतरा मिश्रण फैक्ट्री का एक साल से संचालन किया जा रहा है. इससे कॉलोनी व आसपास के गांवों में वायु प्रदूषण फैल रहा है. लोग बीमार पड़ रहे हैं. उन्होंने बोर्ड ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की थी. इस पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली ने सदस्य सचिव झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उचित कार्यवाही का आदेश दिया है. साथी ही, कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है. कार्यवाही रिपोर्ट शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










