Dhanbad News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के धंधेबाज को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

Updated at : 28 Mar 2026 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: ऑनलाइन सट्टेबाजी के धंधेबाज को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

Dhanbad News: पीके राय कॉलेज के पास एसयूवी में बैठ कर कारगुजारी, वाहन, दो मोबाइल जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News : वरीय संवाददाता, धनबाद. सरायढेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी बाबूडीह निवासी दीपक सिंह उर्फ मामा को शुक्रवार को पीके राय कॉलेज के निकट से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसकी गाड़ी, मोबाइल फोन व अन्य सामान भी जब्त किया है. वहीं सरायढेला थाना में पदस्थापित एसआइ धीरज कुमार की लिखित शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

गाड़ी में बैठ कर ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा :

एसआइ धीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिला की पीके राय कॉलेज गेट के पास एक काले रंग की एसयूवी ( जेएच10 डीसी 0011) में बैठ कर एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की. उसने अपना नाम दीपक सिंह बताया, लेकिन सट्टेबाजी के सवालों पर टालमटोल और मोबाइल दिखाने में आनाकानी करने लगा. इसके बाद पुलिस उसे वाहन और मोबाइल सहित थाना ले आयी.

मोबाइल की जांच में सट्टेबाजी के मिले सबूत :

थाने में दीपक सिंह की सहमति से उसके दो मोबाइल फोन की जांच की गयी. जांच में दोनों मोबाइल में ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े लेन-देन के कई प्रमाण मिले. व्हाट्सएप चैट्स में कई लोगों को सट्टेबाजी के लिए प्रेरित करने, पैसे लगाने और लेन-देन के साक्ष्य मिले. साथ ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एप के माध्यम से विभिन्न यूपीआइ आइडी पर अवैध धन लेन-देन का प्रमाण मिला.

मोबाइल में मिला ऑनलाइन सट्टा का एप :

पुलिस ने बताया कि जब दीपक सिंह के मोबाइल जांच की गयी तो उसमें दो ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म भी पाये गये. कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि वह भोले-भाले लोगों को अधिक कमाई का लालच देकर सट्टेबाजी में फंसाता था और उनसे ठगी करता था. पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसके दोनों मोबाइल फोन और एसयूवी को जब्त कर लिया है. वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे लालच से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola