Dhanbad News: बीसीसीएल : कोयला उपभोक्ताओं के लिए विशेष कैश डिस्काउंट ऑफर
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 28 Mar 2026 1:18 AM
Dhanbad News: बीसीसीएल की ई-नीलामी 31 मार्च व 2 अप्रैल को, कोयला खरीदारों को मिलेगा ₹600 प्रति टन तक कैश डिस्काउंट, कोल इंडिया ई-ऑक्शन स्कीम 2022 के तहत रोड और रेल मोड में 16,77,550 टन कोयला बंपर ऑफर.
धनबाद, बीसीसीएल ने कोयला उपभोक्ताओं के लिए कैश डिस्काउंट ऑफर के तहत ई-नीलामी की घोषणा की है. यह ई-नीलामी 31 मार्च और 2 अप्रैल को होगी. पहले दिन 8,80,350 टन व दूसरे दिन 7,97,200 टन का ऑक्शन होगा. नीलामी कोल इंडिया ई-ऑक्शन स्कीम 2022 के तहत रोड और रेल मोड में की जायेगी. बीसीसीएल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस ई-नीलामी में कुल 16,77,550 टन कोयला ऑफर किया गया है. इसमें खरीदारों को लिफ्टिंग मात्रा के आधार पर 600 रुपया प्रति टन तक कैश डिस्काउंट का लाभ मिलेगा. कंपनी की इस घोषणा से कोयला उपभोक्ताओं, व्यापारियों और उद्योगों को राहत मिलने की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर दर पर कोयला उपलब्ध कराना और बाजार में आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाये रखना है. बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कंपनी ग्राहकों को विश्वसनीय आपूर्ति और लगातार सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है. प्राथमिकता क्वालिटी कोल है. बीसीसीएल की यह ई-नीलामी खासकर उन उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो नियमित कोयला आपूर्ति पर निर्भर हैं. रोड और रेल, दोनों मोड में कोयला उपलब्ध होने से विभिन्न क्षेत्रों के खरीदारों को सुविधा मिलेगी. इससे उद्योगों और व्यवसायिक उपभोक्ताओं को परिवहन के विकल्प भी आसानी से मिल सकेंगे. कंपनी ने इच्छुक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर ई-नीलामी में भाग लेकर इस विशेष कैश डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










