Dhanbad News : एक जून को 11 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : एक जून को 11 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Dhanbad News : गायत्री परिवार संपन्न करायेगी वैवाहिक अनुष्ठान

विज्ञापन

Dhanbad News : एक जून को सामाजिक संस्था पंख एक नई दिशा द्वारा 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह आमंत्रण विवाह स्थल, धैया में कराया जायेगा.. जोड़ों का वैवाहिक अनुष्ठान गायत्री परिवार विधिवत संपन्न करायेगी. यह जानकारी शिवम कॉलोनी(भूईंफोड़) में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था की सदस्याओं ने दी.

उन्होंने बताया कि 26 मई को सभी जोड़ों को वैवाहिक जोड़ा दिया जायेगा. 31 मई को मेहंदी की रस्म एवं लेडीज संगीत का कार्यक्रम है. एक जून को 11 बजे सुबह टोटो से बरात निकाली जायेगी. विवाह में जोड़ों को गृहस्थी बसाने का सामान संस्था की तरफ से दिया जायेगा. सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए संस्था की पिंकी गुप्ता, सुषमा प्रसाद, नम्रता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, सुधा गुप्ता, रेखा गोयल, बबिता सिंह, रंजना सिंह, कल्पना रंजन, नीतू मुस्कान, सुशीला ओझा, पूनम सिंह, मनीष गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता सक्रिय हैं.

लगेगा रक्तदान शिविर :

संस्था की सुषमा प्रसाद ने बताया कि एक जून को सामूहिक विवाह के दिन रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा. एक तरफ शादी की रस्में होंगी, दूसरी तरफ लगे शिविर में लोग रक्तदान करेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों के रक्त की जरूरत पूरी हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola