Dhanbad News: ग्रामीणों का विरोध देख ब्लास्टिंग कराने गये अधिकारी लौटे
Updated at : 20 Feb 2025 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: मंडल केंदुआडीह बस्ती का मामला. बस्ती की महिलाएं धरना पर बैठी.
विज्ञापन
Dhanbad News: मंडल केंदुआडीह बस्ती का मामला. बस्ती की महिलाएं धरना पर बैठी.
Dhanbad News: बरोरा क्षेत्र की मंडल केंदुआडीह बस्ती से सटे बीसीसीएल एएमपी कोलियरी की डेको आउटसोर्सिंग ओबी फेस में बुधवार शाम ब्लास्टिंग करने गये अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि अचानक बीसीसीएल अधिकारी बारूद गाड़ी लेकर ब्लास्टिंग करने पहुंचे. उसके विरोध में मंडल केंदुआडीह बस्ती की महिलाएं धरना पर बैठ गयी. कहा कि जबतक गाड़ी वापस नहीं जायेगी, तब तक यहां से नहीं हटेंगे. अधिकारियों द्वारा विरोध कर रहे महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग नहीं माने. अंततः अधिकारी बिना ब्लास्टिंग किये वापस लौटने पर विरोध कर महिलाएं हटी.ग्रामीणों ने सीएम व राज्यपाल को लिखा पत्र
उसके बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगायी. पत्र में बरोरा महाप्रबंधक द्वारा ग्रामीणों के रैयत जमीन को गैरआबाद बताकर जबरन गांव खाली कराने तथा माइंस एक्ट का उल्लंघन कर 40/50 मीटर की दूरी पर हैवी ब्लास्टिंग करने, विरोध करने पर पानी-बिजली का कनेक्शन काटने तथा इसका विरोध करने पर झूठा मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमीन का मालिकाना हक दिलाने तथा बीसीसीएल के तानाशाही रवैया से बचाने का आग्रह किया. पत्र में डोली चौहान, बीरु चौहान, टेकलाल यादव, अशोक चौहान, बलराम रविदास, मधु रविदास, वैधनाथ रविदास, शंकर दास आदि का हस्ताक्षर हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




