Dhanbad News: अब वीडियो कॉल से बनेगा डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का अटेंडेंस
Published by : SHOBHIT RANJAN Updated At : 27 Sep 2025 7:01 PM
विज्ञापन
-Dhanbad News:डीसी ने सीएस को वीडियो कॉलिंग सेल बनाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद.
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का वीडियो कॉलिंग कर औचक अटेंडेंस लिया जायेगा. यह निर्देश उपायुक्त आदित्य रंजन ने शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिया है. बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त ने इसके लिए सिविल सर्जन को वीडियो कॉलिंग सेल बनाने का भी निर्देश दिया.बायोमीट्रिक अटेंडेंस को जिओ फेंसिंग में किया जायेगा तब्दील :
बैठक में उपायुक्त को बताया गया कि विभाग में जीपीएस आधारित अटेंडेंस सिस्टम नहीं है. इस कारण कई डॉक्टर और कर्मी प्रतिनियुक्त स्थल की बजाय अन्य स्थल से बायोमीट्रिक अटेंडेंस बना लेते हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सभी बायोमीट्रिक अटेंडेंस को जिओ फेंसिंग कराने तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व कर्मियों ने प्रतिनियुक्त स्थल छोड़ कहां-कहां से अटेंडेंस बनाया है, उसका ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.एसएसएलएनटी हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा होगी सुदृढ़ :
उपायुक्त ने एक हॉस्पिटल मैनेजर नामित कर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक के ओपीडी, आइपीडी, प्रसव सहित अन्य सेवा की प्रतिदिन रिपोर्ट देने तथा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएनटी हॉस्पिटल में चिकित्सीय सेवा को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार, डीपीएम प्रतिमा कुमारी, डॉ रोहित गौतम, डॉ सुनील कुमार, डॉ मंजू दास, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, जिला परिषद के मुख्य अभियंता संजय दास मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










