Dhanbad News: हजारों के लॉटरी के साथ निरसा का युवक आसनसोल में पकड़ाया
Author Narayan chandra mandal
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: हजारों के लॉटरी के साथ निरसा का युवक आसनसोल में पकड़ाया
विज्ञापन
Dhanbad News: पश्चिम बंगाल के आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस ने निरसा निवासी लॉटरी कारोबारी आनंद साव को नेशनल हाइवे से पकड़ा है. उसकी कार से हजारों रुपये का लॉटरी टिकट भी बरामद किया गया है. टिकट की वैधता की जांच आसनसोल पुलिस कर रही है. आनंद साव निरसा के भलजोड़िया का रहने वाला है. कार से दो लोग झारखंड लौट रहे थे. इसी दौरान प बंगाल पुलिस ने यह कार्रवाई की है. उनसे पूछताछ चल रही है.
बिहार का गैंग चला रहा है सिस्टम
: बताया जाता है कि बिहार के एक गैंग ने अवैध लॉटरी कारोबार के लिए झारखंड में अपना पैर पसार दिया है. वही गैंग धनबाद, निरसा, झरिया, सिंदरी, बाघमारा सहित अन्य क्षेत्र में प्रतिदिन लाखों की अवैध लॉटरी खपा रहा है. बताया जाता है कि बिहार के इस कारोबारी के चावल गोदाम में करोड़ों का अवैध लॉटरी टिकट पकड़ाया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










