Dhanbad News : धनबाद सदर अस्पताल परिसर में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

Updated at : 06 Mar 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : धनबाद सदर अस्पताल परिसर में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

सदर अस्पताल परिसर में उपलब्ध खाली जमीन की फिर से होगी सेटेलाइट मैपिंग, सीएस कार्यालय, सदर अस्पताल व एएनएम स्कूल को छोड़ परिसर में बने अन्य बिल्डिंग तोड़े जायेंगे

विज्ञापन

बजट में धनबाद में नये मेडिकल कॉलेज के निर्माण की घोषणा हो चुकी है. अब स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन तलाशने में जुट गया है. बता दें कि घोषणा से पूर्व स्वास्थ्य मुख्यालय की टीम धनबाद में प्रस्तावित नये मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन चिह्नित करने पहुंची थी. टीम ने कोर्ट मोड़ स्थित सदर अस्पताल परिसर की खाली जमीन को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चिह्नित किया है. ऐसे में सदर अस्पताल परिसर में नये मेडिकल कॉलेज के निर्माण की पूरी संभावना है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मुख्यालय की टीम फिर से धनबाद आयेगी और खाली जमीन की नापी के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी.

सदर अस्पताल परिसर में है 17.5 एकड़ जमीन :

धनबाद पहुंची स्वास्थ्य मुख्यालय की टीम ने सेटेलाइट मैपिंग के जरिए कोर्ट रोड के सदर अस्पताल परिसर में 17.5 एकड़ जमीन चिह्नित की है. इसमें सदर अस्पताल, सिविल सर्जन कार्यालय व एएनएम स्कूल की बिल्डिंग भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नये सिरे से सेटेलाइट मैपिंग की तैयारी है. रांची से आये अधिकारियों के समक्ष मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए उपलब्ध खाली जमीन की मापी की जायेगी.

ध्वस्त किये जायेंगे परिसर में स्थित कई निर्माण :

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोर्ट रोड स्थित सदर अस्पताल परिसर में कुल 17.5 एकड़ जमीन में लगभग 70 प्रतिशत खाली है. कुछ में बिल्डिंग बनी है, वर्तमान में जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है. ऐसे में परिसर स्थित सीएस कार्यालय, सदर अस्पताल व एएनएम स्कूल को छोड़कर अन्य निर्माण को ध्वस्त करने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola