ePaper

राज्य की सभी 14 सीटों पर होगी एनडीए की जीत : सुदेश महतो

Updated at : 16 May 2024 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य की सभी 14 सीटों पर होगी एनडीए की जीत : सुदेश महतो

आजसू प्रत्याशी सीपी चौधरी के पक्ष में सुदेश ने की सभा

विज्ञापन

राजगंज. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मंगलवार की रात राजगंज के पचरुखी में तोपचांची प्रखंड व राजगंज मंडल क्षेत्र के आजसू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपलोग चुनाव के अंतिम दिन तक मैदान पर डटे रहें. गिरिडीह से चन्द्रप्रकाश चौधरी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं. इतना ही नहीं, एनडीए राज्य के सभी चौदह सीटों पर जीत रहा है. श्री महतो ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चार सौ का लक्ष्य आसान हो गया है. राजगंज में सुदेश महतो ने मुख्य रूप से बूथ व चूल्हा प्रमुखों से बातचीत की. उनसे चर्चा हुई कि चुनाव में किस तरह की रणनीति अपनायी जाए. उन्होंने उनको कहा कि कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रख कर आसानी से जीता जा सकता है. कहा कि झारखंड व खासकर गिरिडीह में गठबंधन अच्छा काम कर रहा है. इस दौरान आजसू के वरीय नेता देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव संतोष महतो, प्रमोद कुमार चौरसिया, जिलाध्यक्ष मंटू महतो, कार्यकारी अध्यक्ष हलधर महतो, जिप सदस्य वाणी देवी, गिरधारी महतो, नरेश महतो, वीरेन्द्र सिंह, रिंकू महतो, महेन्द्र प्रसाद, शेखर महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola