11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Dhanbad News: जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू

लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को लकर शहर में जागरूरता रथ निकाला गया. इस दौरान पूरे जनवरी माह अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रम किये जायेंगे.

जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की गुरुवार से औपचारिक शुरुआत हो गयी. इस वर्ष सड़क सुरक्षा माह का ””स्लोगन यातायात नियम अपनाएं, सुरक्षित झारखंड बनाएं”” रखा गया है. इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर दुर्घटनाओं में कमी लाना है. सड़क सुरक्षा माह के तहत पूरे जनवरी माह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजनों, वाहन चालकों, युवाओं और छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश लोगों तक पहुंचाए जायेंगे.

पहले दिन विभिन्न इलाकों में गया जागरूकता रथ

कार्यक्रम के पहले दिन शहर के विभिन्न इलाकों में जागरूकता रथ चलाया गया. यह रथ प्रमुख सड़कों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा और लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों से अवगत कराया. वहीं राहगीरों और वाहन चालकों के बीच पंपलेट का वितरण कर यातायात नियमों की जानकारी दी गयी. लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए खास तौर पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाये गये हैं, जहां लोग सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ फोटो खिंचवाकर जागरूकता का समर्थन करते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel