ePaper

Dhanbad News : निजी चालक से मुर्शिद बना गन फैक्ट्री का संचालक, पिता ने बना ली थी दूरी

Updated at : 30 May 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : निजी चालक से मुर्शिद बना गन फैक्ट्री का संचालक, पिता ने बना ली थी दूरी

Dhanbad News : निजी चालक से मुर्शिद बना गन फैक्ट्री का संचालक, पिता ने बना ली थी दूरी

विज्ञापन

महुदा में गन फैक्ट्री पकड़ाये जाने का मामला. पांचों आरोपियों को पुलिस ने भेजा, गांव में पसरा सन्नाटाDhanbad News :महुदा थाना क्षेत्र के सिंगड़ा बस्ती में मुर्शिद अंसारी के घर मिनी गन फैक्ट्री उद्भेदन मामले में महुदा पुलिस ने गुरुवार को पकड़े गये पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. जहां से न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया. इससे पहले महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने गन फैक्ट्री से बरामद सभी निर्मित, अर्ध-निर्मित पिस्तौल व अन्य सामग्रियों की जब्ती सूची बनाकर पकड़े गये लोगों पर मामला दर्ज कर सभी को एसडीपीओ बाघमारा कार्यालय ले गयी. पकड़े गये लोगों में गृह स्वामी व संचालक सिंगड़ा मुस्लिम टोला निवासी मुर्शिद अंसारी एवं चार बिहार के मो. साबिर अंसारी चुरंदा (मुंगेर), मो. मुस्तफा उर्फ मुस्सु (बड़ौदा) मो. परवेज उर्फ रिंकु (मिर्जापुर), मो. मिस्टर (मुबारक चक मुंगेर) शामिल हैं. मुर्शिद अंसारी सिंगड़ा मुस्लिम टोला स्थित अपने जिस घर पर रहता था. वहीं से पीछे अपने बगीचे में एक करकट लदा घर में यह अवैध हथियार बनाने वाला फैक्ट्री चला रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि मुर्शिद किसी का निजी वाहन चलाता था और अक्सर घर से बाहर ही रहता था. जब इसके पिताजी उसके चाल चलन से खिन्न होकर वहां से दूरी पर दूसरी जगह घर बनाकर रहने लगे, तो उस उसने पूरे घर को कब्जा कर लिया. मुर्शिद अंसारी दो भाई है. जिसमें वह बड़ा है. छोटा भाई खुर्शीद अंसारी अपने पिता के साथ रहता है.

बुधवार को भी कुल्टी का बबलू कच्चा सामान लाकर दे गया था

मुर्शिद अंसारी की पत्नी हीना परवीन ने बताया कि उसके पति मुर्शिद ऑटो पिकअप वैन चलाता था. बाद में गलत लोगों के साथ मिलकर गलत काम करने लगा. उसने बताया कि कुल्टी बंगाल का रहने वाला अर्श मोहम्मद उर्फ बबलू भी एक चालक है. वह हमेशा उसके घर आता था और बोरा में भरा हुआ कुछ लोहे का सामान देकर चला जाता था. शक होने पर उसने इसकी जानकारी अपने ससुर मुस्लिम अंसारी को भी दी थी. उसके पति से ससुर का अक्सर झगड़ा होते रहता था. हीना ने बताया कि बुधवार सुबह भी अर्श मोहम्मद उर्फ बबलू हथियार बनाने का कच्चा सामान लेकर उसके घर आया था. जब उसके बच्चे ने बताया कि उसके पिताजी को पुलिस ले गई है, तो उसके बाहर निकलने तक वह भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola