Dhanbad News: दो बच्चे की मां प्रेमी संग भागी, पुलिस ने करायी शादी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: दो बच्चे की मां प्रेमी संग भागी, पुलिस ने करायी शादी

टुंडी के नारंगडीह गांव का मामला, दामोदरपुर में है मायका

विज्ञापन

Dhanbad News: टुंडी थाना क्षेत्र के गुवाकोला, नारगंडीह निवासी मनोज सोरेन की पत्नी व दो बच्चे की मां मोनिका मरांडी का टुंडी थाना में उसके प्रेमी रामू मुर्मू, पिता कमल मुर्मू के साथ पुलिस ने करा दी. मोनिका अपने प्रेमी के साथ 17 अप्रैल को घर से फरार हो गयी थी. इसके बाद मनोज ने टुंडी थाना में शिकायत की थी. पुलिस के दबाव पर दोनों टुंडी थाना पहुंचे, लेकिन प्रेमी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ. पुलिस ने उसे जेल भेजने की धमकी दी, तो वह शादी के लिए राजी हो गया. इसके बाद समाज की उपस्थिति में दोनों की पारंपरिक तरीके से शादी करायी गयी.

17 अप्रैल को घर से भाग गये थे दोनों

मोनिका मरांडी का मायका दामोदरपुर में है. वह नारंगडीह के राजू मुर्मू से प्रेम करती थी. मामले को लेकर महिला डेस्क प्रभारी ममता कुमारी ने तीनों पक्ष को नोटिस देकर बुधवार को थाना बुलाया था, लेकिन मनोज किसी भी हाल में मोनिका को साथ रखने को तैयार नहीं हुआ. तीनों पक्षों में टुंडी थाना में समझौता हुआ. इसके बाद मोनिका की शादी उसके प्रेमी से करायी गयी. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, पूर्व जीप सदस्य गुरुचरण बास्की, के अलावा तीनों पक्ष के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola