Dhanbad News: विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने किया आह्ववान

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: विधायक राज सिन्हा ने  कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने किया आह्ववान

Dhanbad News: भाजपा धनबाद जिला कार्यालय में शनिवार को महानगर अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य 13 अक्तूबर 2025 को होने वाले आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025 धनबाद विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा और उसे अंतिम रूप देना था.

विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां दी गयी. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करने का प्रयास है. इस अभियान के माध्यम से जन-जन में स्वावलंबन, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, रोजगार सृजन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत किया जायेगा. विधायक ने कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना और हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है. संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी ने दिया.

इनकी रही भागीदारी

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल सिन्हा, मुखिया रमेश सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola