29 से ऑल इंडिया व 30 अगस्त से एमबीबीएस स्टेट कोटे की शुरू होगी काउंसेलिंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 1:03 AM
एसएनएमएमसीएच : ऑल इंडिया कोटे से 15 का लिया जायेगा नामांकन
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में सत्र 2024-29 एमबीबीएस में दाखिले की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हो चुकी है. शुक्रवार को ऑल इंडिया कोटे से पहले राउंड में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो रही है. रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग 29 अगस्त को शुरू होगी. ऑल इंडिया कोटे से 15 छात्र-छात्राओं का यहां दाखिला लिया जायेगा. इसके बाद 21 से 29 अगस्त तक स्टेट कोटे से नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन चलेगा. फिर 30 अगस्त से स्टेट कोटे में नामांकन के लिए स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग शुरू होगी. स्टेट कोटे से 83 स्टूडेंट्स का एमबीबीएस में दाखिला लिया जायेगा. बता दें कि एसएनएमएमसीएच में कुल सौ एमबीबीएस सीटों पर स्टूडेंट्स का नामांकन लिया जायेगा. ऑल इंडिया के 15, स्टेट कोटे से 83 व दो सीट सेंट्रल नॉमिनी के लिए आरक्षित है.
पांच सितंबर से शुरू होगी दूसरे राउंड की काउंसलिंग :
ऑल इंडिया कोटे से दूसरे राउंड की काउंसिलिंग पांच सितंबर से 13 सितंबर तक होगी. वहीं स्टेट कोटे से दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 11 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगी. ऑल इंडिया कोटे से तीसरे राउंड की काउंसलिंग 24 सितंबर से पांच अक्तूबर व स्टेट कोटे की काउंसिलिंग की तिथि तीन से 12 अक्तूबर तक निर्धारित है. 30 अक्तूबर से स्टूडेंट्स की कक्षाएं शुरू होंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










