इलाज के बाद घर लौटे मेयर संजीव सिंह, सीने में दर्द की शिकायत हुई थी
अस्पताल के बाहर मौजूद भाई सिद्धार्थ गौतम और बहन किरण सिंह
धनबाद के मेयर संजीव सिंह को सीने में संक्रमण और दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
मेयर संजीव सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार की सुबह परिजनों ने उन्हें पांडरपाला स्थित एसजेएएस अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार संजीव सिंह के चेस्ट में इंफेक्शन है. इसी वजह से उन्हें सीने में दर्द समेत अन्य परेशानियां हो रही थीं. चिकित्सकों की निगरानी में उनकी आवश्यक जांच की गयी और उपचार शुरू किया गया. उनका बीपी भी बढ़ा हुआ था. देर शाम उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. वह अपने घर पर रेस्ट ले रहे हैं. फिलहाल उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा.
रविवार देर रात सीने में शुरू हुआ दर्द
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात संजीव सिंह को सीने में दर्द की शिकायत शुरू हुई थी. इसके बाद सरायढेला के एक डायग्नोस्टिक केंद्र में उन्होंने जांच भी करायी थी. दर्द से राहत नहीं मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
अस्पताल में दिन भर समर्थकों का रहा जुटान
मेयर के परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया. भाई सिद्धार्थ गौतम, बहन किरण सिंह समेत अन्य परिजन मौजूद थे. वहीं दोपहर में झरिया विधायक सह उनकी पत्नी रागिनी सिंह भी अस्पताल पहुंची. इधर, मेयर के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना से शहर में उनके समर्थकों के बीच चिंता का माहौल रहा. अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुंच गये थे. हालांकि, इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी के बाद समर्थकों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









