बीएमएस के प्रदर्शन पर गोविंदपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कतरास में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में गोविंदपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। न्यूनतम मजदूरी और पेंशन जैसी मांगों को लेकर आवाज उठाई गई।

विज्ञापन

कतरास: श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. गोविंदपुर क्षेत्र से करीब 40 कार्यकर्ताओं का जत्था आंदोलन में शामिल हुआ. प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने, सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाने, पेंशनधारकों को बेहतर सुविधा देने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रमिकों के अधिकार और सम्मानजनक जीवन के लिए सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मुरारी तांती, गोविंदपुर क्षेत्रीय सचिव तेजलाल प्रसाद, नुनुमणि सिंह, सुशील सिंह, गजेंद्र कुमार, विजय सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola