कंचनपुर में बाल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला
महुदा खबर। | Prabhat Khabar Network
कंचनपुर में बाल संरक्षण पर एक दिवसीय कार्यशाला
महुदा: झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र कंचनपुर में किशोरियों एवं अभिभावकों के साथ बाल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में बाल विवाह,बाल यौन हिंसा एवं बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर किशोरियों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया.वक्ताओं ने बच्चों के अधिकारों की रक्षा,बच्चों के साथ होने वाली हिंसा एवं शोषण की पहचान तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम में परिवार एवं समुदाय की भूमिका पर भी जानकारी दी.ट्रस्ट की सचिव हलीमा इजाज एवं कोषाध्यक्ष बिनोद महतो ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.ट्रस्ट के निदेशक शंकर रवानी ने बच्चों के अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों के साथ दोस्ताना संबंध रखें और उनसे खुलकर बातचीत करें.उन्होंने बाल विवाह को सामाजिक कोढ़ बताते हुए इसे जड़ से समाप्त करने के लिए अभिभावकों,समुदाय और समाज के सभी वर्गों से मिलकर प्रयास करने की अपील की.कार्यशाला में कुल 35 किशोरियों एवं माताओं ने भाग लिया.सफल बनाने में गुलनाज बानो एवं माला देवी का सराहनीय योगदान रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए