मारवाड़ी महिला समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

समाज के उत्थान के लिए बढ़चढ़ कर काम करने को प्रेरित किया
केंदुआ. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति केंदुआ शाखा की बैठक रविवार को शाखा अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल के आवासीय कार्यालय में हुई. इसमें झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष मंजू बागरिया व कोषाध्यक्ष किरण गोयनका विशेष रूप से उपस्थित थीं. दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज के उत्थान के लिए बढ़चढ़ कर काम करने और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा. वहीं संगठन को मजबूत बनाने के लिए इसके विस्तार पर भी जोर दिया. बैठक में केंदुआ शाखा की मीना मित्तल, इंदिरा भुवानिया, पिंकी खंडेलवाल, रश्मि खंडेलवाल, ज्योति कैथवाल, रश्मि खैथवाल, रत्ना खैथवाल, रंजना खंडेलवाल, सुषमा शर्मा, सावित्री शर्मा आदि उपस्थित थीं.
मारवाड़ी महिला समिति ने लगाया समर कैंप : गोविंदपुर.
मारवाड़ी महिला समिति की ओर से मातृ दिवस के उपलक्ष्य पर अध्यक्ष सीमा सरिया के निवास पर बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किया गया. इस उपलक्ष्य पर सीमा सरिया, विजया सरिया, मीनू अग्रवाल, ऋतु बजाज, मीता अग्रवाल, बिमला शर्मा, कांता बंसल, ईशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल उपस्थित थीं. कैंप में करीब 20 बच्चों ने भाग लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




