Dhanbad News: कोहरे के कारण कई ट्रेनें चल रहीं विलंब से

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोहरे के कारण कई ट्रेनें चल रहीं विलंब से

Dhanbad News: सियालदह व हावड़ा राजधानी 16.20 घंटे विलंब से पहुंची

विज्ञापन

Dhanbad News: कोहरे का असर ट्रेनों पर जारी है. हावड़ा और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 16.20 घंटे से अधिक विलंब से धनबाद पहुंची. दोनों ट्रेन सुबह की जगह देर रात धनबाद पहुंची. इसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चल रही हैं. 12314 नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 16.26 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची. सुबह 6.18 बजे आने वाली ट्रेन रात करीब 10.44 बजे पहुंची. 28 को नयी दिल्ली से खुलने वाली ट्रेन 8.30 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी. देर रात एक बजे तक प्रस्थान करने की सूचना रेलवे ने जारी की है. इसके कारण सोमवार को भी यह ट्रेन विलंब से धनबाद आयेगी. 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 16.21 घंटे विलंब से धनबाद पहुंची है. ट्रेन को सुबह 6.33 बजे आना था. लेकिन ट्रेन रात करीब 11 बजे पहुंची. 28 को नयी दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेन 7.40 घंटे विलंब से प्रस्थान करने की सूचना जारी की गयी है. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से धनबाद पहुंची. 12312 नेताजी एक्सप्रेस भी छह घंटे विलंब से पहुंची. 28 को खुली ट्रेन भी करीब चार घंटे विलंब से चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाच���र पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola