Dhanbad News: सूड़ी समाज के महाधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सूड़ी समाज के महाधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित

Dhanbad News : ग्राम स्तर से केंद्रीय स्तर तक संगठन को किया जायेगा मजबूत : कंसारी मंडल

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड सू़ड़ी समाज कल्याण समिति का 46वां महाधिवेशन का आयोजन रविवार को हीरापुर अग्रेसन भवन के सभागार में किया गया. अध्यक्षता करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने कहा कि संगठन द्वारा ग्राम स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक नये सिरे से चुनाव करा कर संगठन को मजबूत किया जायेगा. महाअधिवेशन में सर्वसम्मति से सूड़ी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा के लिए दिल्ली जंतर मंतर में एक दिवसीय धरना देने, समाज में हो रही कुरीतियां दहेज प्रथा, महिला प्रताड़ना, बाल विवाह को समाप्त करना, विधवा विवाह को प्रोत्साहन देना. मृत्यु भोज पर रोक, नारी शिक्षा पर जोर देने समेत कई प्रस्ताव पारित किये गये. संचालन अशोक मंडल व जिला महासचिव शैलेन मंडल ने संयुक्त रूप से किया.

रेखा मंडल बनायीं गयीं केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष :

सम्मेलन में केंद्रीय कमेटी में कुछ फेरबदल की गयी. सर्वसम्मति से रेखा मंडल को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, गौतम मंडल को महासचिव, अशोक मंडल को केंद्रीय संरक्षक चुना गया. यह जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने दी.

कौन-कौन थे उपस्थित :

महाधिवेशन में वीरेंद्र मंडल(जामताड़ा), संरक्षक रेखा मंडल, समाजसेवी सनत मंडल(जमशेदपुर), तपन मंडल, तरुण मंडल, निमाई मंडल, अशोक मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष मंडल, फटीक मंडल, सुनील मंडल, हरिभक्त मंडल, केंद्रीय सचिव गौतम मंडल, खिरोधर मंडल, जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, शैलेन मंडल, राजेश मंडल, बीसी मंडल पंचानन मंडल विजय मंडल गौर मंडल पंकज मंडल, आरके प्रसाद, सचिन मंडल, सुबल मंडल, साधु मंडल, प्रदीप मंडल, लक्ष्मीकांत मंडल, संगीता मंडल, शेफाली देवी, सरिता मंडल, रीता देवी, छुटू मंडल, उत्तम मंडल, विश्वनाथ मंडल, वृंदावन मंडल, निर्मल मंडल, प्रो प्रमोद मंडल, श्रीकांत मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola