पीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होने कई नेता दिल्ली रवाना
Updated at : 09 Jun 2024 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

समारोह में सभी सांसद, विधायक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है
विज्ञापन
धनबाद .
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण में शामिल होने धनबाद से कई नेता दिल्ली गये हैं. समारोह में सभी सांसद, विधायक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है. धनबाद के सांसद ढुलू महतो गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. शनिवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा दिल्ली रवाना हुए. धनबाद से लोकसभा चुनाव प्रभारी सुरेश साव, भाजपा नेता सत्येंद्र कुमार, संजय झा, अमरेश सिंह, देवाशीष पाल सहित कई नेता भी दिल्ली गये हैं.यह भी पढ़ें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले अमरेश, दी बधाई
धनबाद.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आमंत्रण पर राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए 9 जून को ऐतिहासिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने भाजपा नेता अमरेश सिंह दिल्ली पहुंचे. श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत ही ऐतिहासिक व स्वर्णिम होगा. श्री सिंह ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें जीत पर बधाई दी. धनबाद लोकसभा में हुई शानदार जीत पर उन्हें धनबाद आने का न्योता दिया.यह भी पढ़ें
न्यू मार्केट में एमरा ने लगाया रक्तदान शिविर
धनबाद.
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एमरा) की ओर से शनिवार को न्यू मार्केट बीएमसीसी हॉल में रक्तदान शिविर लगाया गया. स्व भावेश सोलंकी की स्मृति में आयोजित शिविर में रोटरी क्लब ऑफ धनबाद ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. शिविर का आयोजन एमरा के राष्ट्रीय लीडर्स द्वारा किया गया, कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक अध्यक्ष कैलाश लाख्यानी ने किया. शिविर में अमृत दास, पवन गुप्ता, अमित सचदेवा, संतोष सोनी और ऋषभ दोषी की सक्रिय भागीदारी रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




