Dhanbad News: पहाड़ी माता मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भव्य मंगलपाठ, लगा छप्पन भोग

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पहाड़ी माता मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भव्य मंगलपाठ, लगा छप्पन भोग

मंगलपाठ में 751 महिलाओं ने लिया भाग, माता के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन

गोविंदपुर.

धनबाद रोड नारायणीधाम स्थित पहाड़ी माता मंदिर का 14वां वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया. इस अवसर पर नौ कन्या पूजन, ज्योति पूजन, मां का महिमा पाठ, भंडारा, भजन-कीर्तन, छप्पन भोग आदि कार्यक्रम हुए. कथा वाचक कविता अग्रवाल ने मंगल पाठ कराया. इसमें 751 महिलाओं ने भाग लिया. इसके बाद भजन संध्या में गायिका लता सिंह, अभिषेक शर्मा एवं पूनम यादव ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. आयोजन को सफल बनाने में पहाड़ी माता भक्त मंडल के आनंद प्रकाश केजरीवाल, किशन केजरीवाल, नरेश मिश्रा, प्रदीप संथालिया, केदारनाथ मित्तल, अमितेश सहाय, रामप्रसाद कटेसरिया, ललित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, प्रकाश लाडिया, सोनू अग्रवाल, हरीश कजारिया, संजय केजरीवाल, जयप्रकाश केजरीवाल, राजकुमार चौधरी, जोनटी केजरीवाल, भगवती देवी केजरीवाल, ज्योति केजरीवाल, नंदलाल अग्रवाल आदि भक्तों का योगदान रहा.

भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पहाड़ी माता भक्त मंडल ने यहां धनबाद- गोविंदपुर मुख्य सड़क के किनारे खुला सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भंडारा लगाया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. पहाड़ी माता भक्त मंडल की ओर से आनंद केजरीवाल के नेतृत्व में हर वर्ष यहां भंडारा लगाया जाता है.

2012 में स्थापित की गई है पहाड़ी माता

नारायणी धाम में समाजसेवी बजरंग केजरीवाल ने वर्ष 2012 में पहाड़ी माता मंदिर की स्थापना की थी. पहाड़ी माता का मंदिर हरियाणा के भिवानी स्थित नकीपुर गांव में है. यह भारत का सबसे बड़ा और पहला पहाड़ी माता मंदिर है.

माता की कृपा से होता है आयोजन: आनंद प्रकाश

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कोलकाता के व्यवसायी आनंद प्रकाश केजरीवाल ने कहा कि कितना बड़ा वार्षिक आयोजन पहाड़ी माता की कृपा एवं सभी भक्तों के सहयोग से सफल होता है. इसमे उनका कोई योगदान नहीं है. जब तक जिंदगी रहेगी तब तक माता की सेवा में हर वर्ष यह आयोजन करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola