एसएनएमएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी से टले बड़े ऑपरेशन
Updated at : 18 May 2024 2:58 PM (IST)
विज्ञापन

फिलहाल सिलिंडर के जरिए पूरी की जा रही है ऑक्सीजन की जरूरत
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में लगातार दूसरे दिन तीनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट से उत्पादन ठप रहा. इससे मरीजों के इलाज में काफी परेशानी हो रही है. खासकर अस्पताल के सेंट्रल इमरजेंसी पहुंचने वाले मरीजों की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग वार्डों में शिफ्ट कर उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पूरी की जा रही है. बता दें कि पिछले एक माह के अंदर एसएनएमएमसीएच में ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए लगाये गये तीन पीएसए प्लांट ब्रेक डाउन हो गए हैं. लगभग एक माह पूर्व एक हजार एलपीएम क्षमता वाले पीएसए ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण में खराबी आयी थी. इसके कुछ दिन के बाद ही दूसरे एक हजार एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट भी ब्रेकडाउन हो गया. वहीं गुरुवार की शाम 600 एलपीएम क्षमता का पीएसए प्लांट खराब हो गया. इससे अस्पताल में पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था ठप हो गयी है. ऑक्सीजन की कमी के कारण टाल दिये गये बड़े ऑपरेशनइधर ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन ने बड़े ऑपरेशनों को टालने का निर्णय लिया है. अति आवश्यक होने पर ही पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर मरीज का ऑपरेशन करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया है. जबकि छोटे ऑपरेशन तय तिथि के अनुसार ही होंगे.सोमवार को पहुंचेंगे एजेंसी के प्रतिनिधि :
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार तीन में एक 600 एलपीएम क्षमता का पीएसए ऑक्सीजन प्लांट खराब होने की सूचना संबंधित एजेंसी को दी गयी है. सोमवार को एजेंसी की टीम धनबाद पहुंचेगी. उम्मीद है कि सोमवार को ही इसे दुरुस्त कर ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया जायेगा. अलग-अलग एजेंसी से मेंटेनेंस कराने से फंसा कामएसएनएमएमसीएच में एक हजार क्षमता वाले दोनों पीएसए प्लांट में लगे अलग-अलग उपकरणों में खराबी आयी है. इनमें से एक प्लांट का इंस्टॉलेशन मेडोक्राफ्ट कंपनी ने, जबकि दूसरे का इंस्टॉलेशन मेडोऑस्टन कंपनी ने किया है. शुरु में इंस्टॉलेशन करने वाली एजेंसी ही मेंटेनेंस करती थी. बाद में प्रबंधन ने दूसरी दो-तीन कंपनियों को मेंटेनेंस की जिम्मेवारी सौंप दी. उपकरण खराब होने पर इन एजेंसियों नें अलग-अलग मशीनें इंस्टॉल कर दी है. ऐसे में प्लांट की जो मशीनें खराब हुई है, इसके लिए संबंध एजेंसी से संपर्क किया जा रहा है. इससे मरम्मत कार्य में देर हो रही है.एसआइसीयू की एक यूनिट दूसरे दिन भी रही बंद :
ऑक्सीजन की कमी के कारण सेंट्रल इमरजेंसी स्थित सर्जिकल आइसीयू की एक यूनिट दूसरे दिन भी बंद रही. यहां किसी मरीज को भर्ती नहीं लिया गया. कारण दूसरी यूनिट में सिलेंडर के जरिए ऑक्सीजन का प्रेशर ठीक से नहीं पहुंच पा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




