Dhanbad News : मैथन बना 43वीं अखिल घाटी क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता
Updated at : 04 Feb 2026 8:24 PM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News : फाइनल मैच में मेजिया की टीम को 53 रन से हराया
विज्ञापन
Dhanbad News : मैथन.
डीवीसी केंद्रीय खेल परिषद के तत्वावधान में मैथन परियोजना द्वारा प्रभात स्टेडियम में आयोजित 43 वीं अखिल घाटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मैथन की टीम ने मेजिया की टीम को 53 रन से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैथन की टीम के कप्तान निखिल सक्सेना एवं संदीप बनर्जी ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 163 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजिया की पूरी टीम 110 रन पर सिमट गयी. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मैथन टीम के कप्तान निखिल सक्सेना व मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिनेंद्र कुमार को दिया गया. विजेता व उपविजेता टीम को डीवीसी मैथन के परियोजना प्रधान दिलीप कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया. मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (सिविल)प्रबीर चांद, वरिष्ठ प्रबंधक केएल विश्वकर्मा, लोमस कुमार, प्रबंधक(मानव संसाधन) पिंकी, प्रबंधक(सीएसआर) डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ लक्ष्मण सोरेन, तापस राय, अशोक कर्मकार, उज्ज्वल बनर्जी, शंकर कुमार झा, अभिजीत भट्टाचार्य, रूपक मंडल, सोलोमन, तापस राय सहित अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न परियोजनाओं से आये टीम मैनेजर, कप्तान, खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि व खेल प्रेमी उपस्थित थे. संचालन कार्यपालक (राजभाषा)रवि कुमार सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक(प्रशासन) सुखमय नायक ने किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




