महुदा में अवैध लोहा बाइक से ले जाते दो पकड़ाये

क्राइम की खबर
महुदा. लोहा तस्करी के आरोप में महुदा पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को पकड़कर जेल भेज दिया. दोनों बोकारो जिला के चास थाना क्षेत्र के तारानगर के रहने वाले हैं. बताया जाता हैं कि तेलमच्चो महुदा पुलिस चेक पोस्ट पर चुनाव के मद्देनज़र जांच अभियान के क्रम में दोपहिया वाहन में अवैध लोहे की पाइप लादकर बोकारो जा रहे थे, तभी महुदा थाना प्रभारी की नजर उक्त बाइक पर पड़ी. उन्होंने दोनों को गिरफ्तार किया. जेल भेजे गये युवकों में मुरली कुमार उर्फ़ मुरली मनोहर जोगी (25) व बलवीर कुमार यादव उर्फ़ हीरा कुमार (24) शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




