Dhanbad News: चाकूबाजी की घटना में कुमारधुबी का युवक घायल

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गुरुवार की रात कुमारधुबी में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा इलाज- पैसे को लेकर दो युवक के बीच हुए विवाद में घटी घटना

धनबाद.

गुरुवार की रात कुमारधुबी में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है. चाकू से उसके शरीर पर कई जगह वार किये गये हैं. घायल आफताब आलम ने बताया कि उसने कुमारधुबी के मोनू हाजरा को कुछ दिन पहले एक लाख रुपये दिये थे. रुपये वापस मांगने पर वह टालमटोल कर रहा था. गुरुवार की शाम मोनू ने उसे पैसे देने के लिए बुलाया था. रात करीब आठ बजे वह उसके बताये जगह पर पैसे लेने पहुंचा. वहां मोनू ने उसे शराब पिलायी. इसके बाद चाकू से उसपर हमला कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने चाकूबाजी में घायल युवक के इलाजरत होने की सूचना सरायढेला पुलिस को दे दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola