Dhanbad News : लोदना हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को मिलेगा सात-सात लाख रुपये मुआवजा

Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 13 Sep 2025 12:36 AM

विज्ञापन

Dhanbad News : लोदना हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को मिलेगा सात-सात लाख रुपये मुआवजा

विज्ञापन

Dhanbad News : लोदना हादसे में मारे गये लोगों के आश्रितों को बीसीसीएल सात-सात लाख रुपये मुआवजा देगा. शुक्रवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में इस पर सहमति बनी. लोदना ओपी क्षेत्र के लोदना आठ नंबर में बुधवार को बीसीसीएल का जर्जर आवास ध्वस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी. तीनों मृतकों के परिजन मुआवजा को लेकर शवों के साथ आंदोलन कर रहे थे. वार्ता के साथ ही 24 घंटे बाद तीनों शवों को उठा लिया गया. शवों का दाह-संस्कार कर दिया गया है. त्रिपक्षीय वार्ता में तय हुआ कि मृतकों के आश्रितों को सात-सात लाख रुपये नकद, परिवार के बच्चों को डीएवी बनियाहीर में 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, सभी घायलों का इलाज असर्फी अस्पताल में कराने, एक आश्रित को बीसीसीएल द्वारा आउटसोर्सिंग या एडेड विद्यालय में नियोजन की व्यवस्था कराने के साथ राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली राशि भी दी जायेगी. निर्धारित सात लाख में से पांच-पांच लाख रुपये का तत्काल भुगतान कर दिया गया. शेष दो-दो लाख रुपये एक माह के अंदर देने पर सहमति बनी. इसके बाद परिजनों ने शवों को उठा लिया और लोदना चार नंबर स्थित अपने आवास पर ले आये. इधर, आवास पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजन रोने-बिलखने लगे.

एक साथ तीन शवों की अर्थी निकलते ही रो पड़ा चार नंबर लोदना

लोदना. लोदना आठ नंबर में बीसीसीएल के जर्जर आवास के ढहने से मृत तीनों का शव जैसे ही लोदना एरिया ऑफिस के बाद उनके आवास लोदना चार नंबर लाया गया, वहां मातम पसर गया. मामा-भांजी व चिराग पासवान का एक साथ अर्थी निकलने पर वहां मौजूद लोगों के आंखें नम हो गयीं. तीनों मृतकों के शव का अंतिम संस्कार दामोदर नदी मोहलबनी मुक्ति धाम में किया गया. सनद रहे कि गोपाल मिस्त्री, चिराग पासवान व गोपाल की भांजी सुषमा की मौत उसी दिन हो गयी थी, जबकि चार घायल हो गये थे. घायलों को देखने बुधवार की रात को विधायक रागिनी सिंह पहुंचीं थीं.

वार्ता में विलंब करने पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

गुरुवार दोपहर तक मुआवजा व नियोजन में प्रबंधन द्वारा विलंब होने पर मृतक के परिजनों का सब्र का बांध टूट गया. उसके बाद परिजन आक्रोशित होकर झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. पुलिस किसी तरह से समझा बुझा कर सभी को सड़क से हटाया. उसके बाद प्रबंधन द्वारा वार्ता पर बुलाने पर वार्ता में शामिल होने को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस के साथ नोकझोंक व धक्का मुक्की कर दी. पुलिस ने संयम बरतते हुए मामले को किसी तरह से शांत कराया.

वार्ता में ये थे शामिल

वार्ता में झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, झरिया अंचल के सीआइ अभय सिन्हा, लोदना महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी, एजीएम परवेज आलम, एपीएम डीके सिंह, पीओ संजीव कश्यप, एसके सिन्हा, ललन पासवान,मृणांल कांत सिंह, छोटू सिंह, संजय यादव, जितेंद्र कुमार,सत्येंद्र गुप्ता, संजय पासवान, बिहारी लाल चौहान, उचित महतो, मुंद्रिका पासवान, बिनोद पासवान, रूदल पासवान, रूपक सिंह, बंटी सिंह, रविकांत पासवान, रेखा पासवान, सुमेर सिंह, रूपेश पासवान, शिव पासवान आदि थे.

पूर्णिमा सिंह की ओर से दिये गये 10-10 हजार

झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की ओर से उनके प्रतिनिधि मृणालकांत सिंह ने मृतक चिराग पासवान के भाई सचिन पासवान, मृतक गोपाल मिस्त्री की पत्नी प्रियंका देवी व मृतका सुषमा कुमारी की मां नीलम देवी को 10-10 हजार रुपये दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola