Dhanbad News: जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखें, फरार वारंटियों को करें गिरफ्तार : एसएसपी

Published by :ASHOK KUMAR
Published at :16 Jan 2026 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जेल से छूटे अपराधियों पर कड़ी नजर रखें, फरार वारंटियों को करें गिरफ्तार : एसएसपी

अपराध नियंत्रण को ले देर रात हुई समीक्षा बैठक. एसएसपी ने कहा प्रो एक्टिव हो कर काम करे पुलिस.

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इसके लिए सख्त कदम उठाये जायेंगे. यह बातें एसएसपी ने गुरुवार देर रात अपराध नियंत्रण को ले हुई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में कही. बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी मौजूद थे. बैठक के दौरान हाल के दिनों में जिले में घटित आपराधिक घटनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों में अनुसंधान की प्रगति का आकलन किया गया. एसएसपी ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस को प्रो-एक्टिव होकर काम करना होगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जेल से छूटकर बाहर आए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया और कहा कि ऐसे अपराधी दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों, इसके लिए उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए. इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके.

दागियों की सूची अद्यतन करें

बैठक में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और दागी व्यक्तियों की सूची अद्यतन रखने तथा उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा. संगठित अपराध पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola