Dhanbad News: कालूबथान ओपी होगा थाना में अपग्रेड

Updated at : 26 Mar 2026 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: कालूबथान ओपी होगा थाना में अपग्रेड

Dhanbad News: एसएसपी ने किया निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को कालूबथान ओपी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने ओपी परिसर के विभिन्न विभागों और कार्यालय कक्षों का क्रमवार निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली और व्यवस्था की गहन समीक्षा की. उन्होंने काउंसिलिंग सेंटर, मालखाना, बैरक, रिकॉर्ड रूम, महिला हेल्प डेस्क और सिरिस्ता का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही, दस्तावेजों के संधारण, रिकॉर्ड के रखरखाव और पुलिसकर्मियों की रहने की व्यवस्था की जानकारी ली. इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. एसएसपी ने कालूबथान ओपी को थाना में अपग्रेड करने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया है. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कालूबथान क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या, गतिविधियों और सुरक्षा आवश्यकताओं को देखते हुए ओपी को थाना में अपग्रेड करना आवश्यक है. इससे न केवल प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होगा, बल्कि अपराध पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही कालूबथान ओपी को औपचारिक रूप से थाना का दर्जा दे दिया जायेगा. इस कदम से क्षेत्र में पुलिस बल की संख्या, संसाधन और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी, जिससे आम जनता को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी.

लंबितों मांगों की समीक्षा की

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ओपी में आने वाले सभी मामलों की सही तरीके से प्रविष्टि की जाए और रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए, सभी कांडों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति पर विशेष ध्यान देने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इसके अलावा लंबित वारंटों की समीक्षा करते हुए सभी वारंटों के शीघ्र तामिला का निर्देश दिया. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया. इस दौरान एसडीपीओ निरसा रजत मणिक बाखला, निरसा अंचल निरीक्षक डोमन रजक, कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola