Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच के जूनियर डॉक्टर काम पर लौटे, 15 घंटे हड़ताल पर रहे

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बिना इलाज कराये एक हजार से ज्यादा मरीज लौटे

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद सांसद ढुलू महतो के प्रतिनिधि सह आउटसोर्स कर्मी रामप्रवेश दास द्वारा एसएनएमएमसीएच की जूनियर महिला चिकित्सक से दुर्व्यवहार किये जाने के विरोध में यहां के चिकित्सक शनिवार को 15 घंटे हड़ताल पर रहे. देर रात कार्रवाई के आश्वासन पर चिकित्सक काम पर लौटे. सुबह सात बजे हड़ताल पर जाने से ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रही. इसका असर गरीब मरीजों पर हुआ. मरीजों को गेट से ही लौटा दिया गया. आम दिनों में एसएनएमएमसीएच के ओपीडी में 1400 से 1500 मरीजों को चिकित्सकीय सेवा प्रदान की जाती है. हड़ताल की वजह से लगभग एक हजार मरीज बिना इलाज कराये लौट गये. हालांकि, इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती लिया गया. यहां भी किसी भी मरीज को ओपीडी सेवा प्रदान नहीं की गयी. हड़ताल समाप्त कराने के लिए दिन में कई बार सांसद समर्थकों और एसएनएमएमसीएच प्रबंधन के बीच वार्ता हुई. लेकिन चिकित्सक सांसद प्रतिनिधि को हटाने की मांग पर अड़े थे. रात 10.30 बजे सांसद समर्थक पुन: अस्पताल पहुंचे. इस दौरान वरीय चिकित्सकों के साथ उनकी वार्ता हुई. आरोपी सांसद प्रतिनिधि रामप्रवेश दास को 10 दिनों के लिए अस्पताल में प्रवेश पर रोक लगाने के साथ कार्रवाई किये जाने के आश्वासन पर चिकित्सकों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी.

चिकित्सकों ने आरोपी सांसद प्रतिनिधि को पीटा :

शनिवार को पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे आरोपी आउटसोर्स कर्मी सह सांसद प्रतिनिधि रामप्रवेश दास के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही जूनियर चिकित्सक आक्रोशित हो गये. सभी रेडियोलॉजी विभाग पहुंचे और दास की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान किसी ने हूटर बजा दिया. सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी दलबल के साथ पहुंच गयीं. रामप्रवेश दास को आक्रोशित जूनियर चिकित्सकों से बचा कर परिसर स्थित पुलिस चौकी ले जाया गया. बाद में आरोपी को पुलिस सरायढेला थाने ले गयी.

कोट

सरकार की प्राथमिकता चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करना है. आरोपी आउटसोर्स कर्मी को हर हाल में हटाया जायेगा. डीसी को निर्देश दिया गया है. आरोपी कर्मी को किसने धर्म और जाति पूछने का हक दिया है. जानकारी मिली है कि मामले को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी भाजपा का पक्ष लेकर चिकित्सकों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार बेहतर कार्य कर रही है. भाजपा के लोगों को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

डॉ इरफान अंसारी

, स्वास्थ्य मंत्री

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola