Dhanbad News: कोयला अधिकारियों के एचआरए व लीज रेंट सीलिंग में बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कोयला अधिकारियों के एचआरए व लीज रेंट सीलिंग में बढ़ोतरी

कोल इंडिया के अधिकारियों के हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और लीज रेंट सीलिंग की दरों में बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी एक अक्तूबर 2025 से लागू होगी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

कोल इंडिया ने अपने कार्यपालक अधिकारियों और सहायक कंपनियों के अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने उसके हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और लीज रेंट सीलिंग की दरों में बढ़ोतरी की है. यह फैसला औद्योगिक महंगाई भत्ता (आइडीए) के 50 प्रतिशत से अधिक यानी 51.8 प्रतिशत पहुंचने के बाद लिया गया है. सोमवार को कोल इंडिया की पॉलिसी सेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार नयी दरें एक अक्तूबर 2025 से लागू मानी जायेंगी.

शहरों को विभिन्न श्रेणियों में बांटकर तय किया गया एचआरए

कोल इंडिया ने शहरों को एक्स, वाई व जेड श्रेणी में बांटते हुए एचआरए तय किया है. एक्स श्रेणी के शहरों में अब बेसिक वेतन का 30 प्रतिशत एचआरए व 37.5 प्रतिशत तक लीज रेंट मिलेगा. वहीं वाई श्रेणी में 20 प्रतिशत एचआरए व 25 प्रतिशत लीज रेंट मिलेगा. जबकि जेड श्रेणी में 10 प्रतिशत एचआरए व 12.5 प्रतिशत लीज रेंट तय किया गया है. यह फैसला डीपीई की पे रिवीजन गाइडलाइंस के तहत लिया गया है. यह बीसीसीएल समेत कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों पर लागू होगा.

सीएमओएआइ ने किया निर्णय का स्वागत

कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआइ) बीसीसीएल शाखा के अध्यक्ष एके सिंह व महासचिव निर्झर चक्रवर्ती ने कोल इंडिया के इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रबंधन का आभार जताया है. कहा कि इससे कोयला अधिकारियों की लंबित मांग पूरी हुई हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola