सिविल कोर्ट में न्यायाधीशों ने किया रक्तदान
Updated at : 27 Apr 2024 7:16 PM (IST)
विज्ञापन

सिविल कोर्ट धनबाद स्थित लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल कार्यालय में रक्तदान शिविर
विज्ञापन
धनबाद.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया. आयोजन सिविल कोर्ट धनबाद स्थित लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल कार्यालय में हुआ. इसमें 12 न्यायिक पदाधिकारीयों, आठ अभियोजन पदाधिकारी, लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों, सिविल कोर्ट कर्मचारियों , अधिवक्ताओं, डालसा के पारा लिगल वोलेंटियर ने कुल 26 यूनिट रक्तदान किया. सबसे पहले रक्तदान धनबाद के जिला व सत्र न्यायाधीश कुलदीप मान ने किया. इसके बाद अवर न्यायाधीश निताशा बरला, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूजा पांडेय, अपर लोक अभियोजक समित प्रकाश, उनकी पत्नी मिनल प्रकाश, उमेश दीक्षित, जय कुमार रवानी, सौरव सरकार, अभिजीत कुमार साधु, पंकज कुमार श्रीवास्तव, श्रीचंद प्रसाद, संदीप कुमार, अरुण कुमार, रघुनाथ महतो, सुमन पाठक, शैलेन्द्र झा, नीरज गोयल, मुस्कान चोपड़ा, स्वाति कुमारी, हेमराज चौहान, जयदेव बनर्जी, चंदन कुमार, प्रदीप कुमार सिन्हा, शमशेर आलम, अनूप कुमार, अशोक कुमार ने रक्त दान किया. मौके पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष राम शर्मा ने कहा कि वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है. मौके पर अवर न्यायालय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अवर न्यायाधीश एंजेलिना जॉन, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पूनम कुमारी, रजिस्ट्रार अभिनव त्रिपाठी, एसएनएमसीएच के डॉ बीके पांडेय, अशोक शर्मा, संजीव कुमार, राजू महतो, शंभू साहनी विष्णुपद कुंभकार, टेक्निशियन, प्रार्थना गुप्ता, प्रियंका कुमारी, प्रेरणा, पैरा लीगल वोलेंटियर राजेश सिंह आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




