Dhanbad news: रोजगार के लिए झामुमो ने हर्ल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad news: रोजगार के लिए झामुमो ने हर्ल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

Dhanbad news: रोजगार के लिए झामुमो ने हर्ल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

Dhanbad news: गुरुवार को झामुमो की ओर से हर्ल सिंदरी के महाप्रबंधक गौतम माजी को एक मांग-पत्र सौंपा गया, उसमें सिंदरी क्षेत्र के विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार प्रदान किये जाने की मांग की गयी. झामुमो नेता परशुराम सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि एचयूआरएल प्लांट के सफलतापूर्वक चालू होने के बावजूद स्थानीय लोगों को अभी तक न तो समुचित रोजगार मिला है और न ही उन्हें उनका वाजिब हक और अधिकार दिया गया है. 90% स्थानीय लोगों को नियोजन मिलना चाहिए. उनमें 50% महिलाओं की भागीदारी हो. मौके पर शिवलाल मुर्मू, जगदीश हांसदा, अशोक महतो, रोहित मंडल, नाजू सिंह, विश्वजीत गोराईं, अजय सोरेन, कृष्णा कुम्हार, विकास गोराईं, गोलकी सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narayan Chandra Mandal

लेखक के बारे में

By Narayan Chandra Mandal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola