Dhanbad News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बढ़ती महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन

Dhanbad News: केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना, महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग, बोले जिलाध्यक्ष : सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी पार्टी.

विज्ञापन

धनबाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा, धनबाद जिला समिति के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों, व्यवसायिक गैस सिलिंडर के बढ़े दाम व महंगाई के खिलाफ गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार केवल बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जबकि गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी लगातार आर्थिक संकट झेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई और गैस सिलिंडर के मूल्य वृद्धि के खिलाफ झामुमो सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगा. जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण छोटे दुकानदारों एवं मध्यम वर्ग का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.

तत्काल बढ़े दाम वापस ले सरकार : चंद्रशेखर अग्रवाल

पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि सीधे तौर पर छोटे व्यापारियों एवं होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों पर आर्थिक हमला है. सरकार को तत्काल बढ़े हुए दाम वापस लेने चाहिए अन्यथा जनता सड़कों पर उतरकर जवाब देगी. झामुमो की केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि महंगाई ने महिलाओं एवं परिवारों के घरेलू बजट को बिगाड़ दिया है. धरना-प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र भेजा गया, जिसमें व्यवसायिक गैस के दामों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने, महंगाई पर नियंत्रण करने तथा आम जनता को राहत देने की मांग की गयी.

ये हुए शामिल

धरना प्रदर्शन में केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, रमेश टुडू, काजी सिराज अहमद, गुरुचरण बास्की, तस्लीम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, अजय रवानी, कालीचरण महतो, अकबर अंसारी, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, गुलाम कुरैशी, मनोज रवानी, तपन तिवारी, राज आनंद सिंह, किशोर मुर्मू, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, रामू मंडल, मीना हेमब्रम, लक्ष्मी मुर्मू, हरिश सिंह, आरती देवी, मुन्ना सहा, रतिलाल टुडू, राजू प्रमाणिक, हरेंद्र चौहान, मदन राम, आकाश रवानी, हराधन रजवार, टिंकू सरकार, फरीद मल्लिक, दिलीप महतो, हैदर अली, सन्नी सोरेन, रामनाथ सोरेन, देबू महतो, गिरिलाल किस्कू, मैराज अंसारी, फूलचंद किस्कू लालचांद महतो, धीरेन रवानी सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola