झरिया सहना पहाड़ी में छापेमारी, 1200 केजी जावा महुआ व 150 लीटर शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
झरिया सहना पहाड़ी में छापेमारी, 1200 केजी जावा महुआ व 150 लीटर शराब जब्त

वरीय संवाददाता, धनबाद. लोकसभा चुनाव और प्रभात खबर में प्रकाशित अवैध शराब के अड्डों पर खबर के बाद उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को उत्पाद

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

लोकसभा चुनाव और प्रभात खबर में प्रकाशित अवैध शराब के अड्डों पर खबर के बाद उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसे लेकर शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व झरिया थाना के सहयोग के कई स्थानों पर छापामारी की गयी. इस दौरान टीम ने झरिया के सहना पहाड़ी में भी अवैध शराब अड्डों में छापामारी की गयी. यहां लगभग 1200 केजी जावा महुआ नष्ट किया गया और 150 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त किया गया. पता चला कि इस अवैध कारोबार में वहीं के रहने वाले यदु चौहान, दिलीप चौहान व देवनंदन चौहान उर्फ भुट्टू चौहान संलिप्त है. विभाग ने तीनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है.

टीम को देख भागे कारोबारी :

सब इंस्पेक्टर जोय हेंब्रम ने बताया कि झरिया के कई क्षेत्रों में अवैध शराब को लेकर छापामारी की गयी. सहना पहाड़ी में छापेमारी टीम को देखते ही अवैध शराब कारोबारी फरार हो गये. उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. छापामारी में अवर निरीक्षक उत्पाद झरिया अंचल जोय हेंब्रम, अवर निरीक्षक उत्पाद सदर जितेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक अमित कुमार, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार अभियान में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola