धनबाद में फिर चली धांय धांय गोली, एक घायल, वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट

Published by : Sameer Oraon Updated At : 28 Mar 2025 10:14 AM

विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल

Jharkhand Crime News: धनबाद में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति घायल हो गया. ये कोयला कारोबार की वजह से हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

धनबाद, सुमन सिंह: धनबाद में कोयला को एक फिर गोलीबारी हुई है. इस घटना में एक की घायल होने की सूचना है. घटना जिले के के ईस्ट बसूरिया ओपी और गोंदुडीह सीमा क्षेत्र के पास की है. दरअसल गुरुवार की देर रात वर्चस्व को लेकर कोयला तस्करों और मजदूरों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. वारदात के बाद फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है.

वर्चस्व को लेकर अक्सर होता रहता है संघर्ष

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के इस्ट बसूरिया और गोंदुडीह ओपी क्षेत्र में लंबे समय से कोयला तस्करी का अवैध धंधा चल रहा है. इस इलाके में वर्चस्व को लेकर अक्सर दो गुटों के बीच संघर्ष होता रहता है. गुरुवार की देर भी यही हुआ. जिसमें इस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के कोलडंप स्थित पासवान बस्ती का रहने वाला ललन पासवान को गोली लगी. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

Also Read: झारखंड में अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार ने जारी किया निर्देश

घायल बोला- कोयला कारोबार को लेकर पहले भी हुआ है विवाद

डॉक्टरों की मानें तो उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही इस्ट बसूरिया ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की. ललन ने पुलिस को बताया है कि कोयला कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. इस रंजिश में हमलोगों पर हमला किया गया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन कर रही है. आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है.

धनबाद की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola