Dhanbad News: झरिया पुनर्वास कार्यों की बढ़ेगी रफ्तार, उपायुक्त ने दिये कई निर्देश

Published by : SHOBHIT RANJAN Updated At : 24 Sep 2025 5:17 PM

विज्ञापन

उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में झरिया पुनर्वास व विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

– समाहरणालय में हुई जेआरडीए की समीक्षा बैठक

– बेलगड़िया टाउनशिप में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

संवाददाता, धनबाद

उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में झरिया पुनर्वास व विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की समीक्षा बैठक हुई. इसमें बेलगड़िया टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गयी. इस दौरान बेलगड़िया में बन रहे जेआरडीए कार्यालय व मध्य विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, वन टाइम सिवरेज की सफाई, बीएसएनएल के नेटवर्क सर्वे कार्य, पुलिस टीओपी निर्माण, प्रभावित परिवारों के शिफ्टिंग, ई रिक्शा वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी. वहीं बेलगड़िया टाउनशिप में बिजली कनेक्शन, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, पार्क निर्माण, हाई स्कूल के भवन, कॉलोनी की बाउंड्रीआदि की भी समीक्षा कर उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, प्रभारी पदाधिकारी जेआरडीए प्रसून कौशिक समेत जेआरडीए के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

पुनर्वास कार्यों को मिली प्राथमिकता

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि भू-धंसान व अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने लीगल टाइटल होल्डर और नॉन लीगल टाइटल होल्डर परिवारों की दस्तावेज जांच व सत्यापन कर शिफ्टिंग प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिये. इसके अलावा विद्यालय व अस्पताल के लिए जमीन चिह्नित करने, पीडीएस दुकान का आवंटन सुनिश्चित करने, टाउनशिप क्षेत्र में सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाने, आरडब्ल्यूए निर्माण, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन के लिए समय सीमा तय करने, स्ट्रीट लाइट लगाने आदि पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHOBHIT RANJAN

लेखक के बारे में

By SHOBHIT RANJAN

SHOBHIT RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola