ePaper

Dhanbad News : लकड़का में हजारों की नगदी समेत जेवरात की चोरी

Updated at : 29 Jul 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : लकड़का में हजारों की नगदी समेत जेवरात की चोरी

Dhanbad News : लकड़का में हजारों की नगदी समेत जेवरात की चोरी

विज्ञापन

Dhanbad News : कतरास थाना क्षेत्र के लकड़का पांच नंबर स्थित कृष्णा विश्वकर्मा के आवास में सोमवार की देर रात चोरों ने 35 हजार रुपए नकदी सहित जेवरात की चोरी कर ली. घटना की जानकारी कतरास पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया. इधर, भुक्तभोगी महिला रानी देवी ने पुलिस को कायत देकर कार्रवाई की मांग की है. उसने बताया कि आवास में उनके पिताजी कृष्णा विश्वकर्मा एवं दो बच्चे थे. पति मुंबई में नौकरी करते हैं. बाउंड्रीवॉल टूटी रहने के कारण चोर अंदर प्रवेश कर गये. आलमारी से करीब 35 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन, कानबाली, पायल सहित बर्तन एवं मोबाइल निकाल कर ले भागे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola