Dhanbad News: जेबीवीएनएल : एक जेई को तीन-तीन सेक्शनों की जिम्मेवारी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: जेबीवीएनएल : एक जेई को तीन-तीन सेक्शनों की जिम्मेवारी

Dhanbad News: कनीय विद्युत अभियंताओं की कमी का असर

विज्ञापन

Dhanbad News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) धनबाद एरिया बोर्ड में जूनियर इंजीनियर (जेई) की घोर कमी है. यही वजह है कि जेबीवीएनएल धनबाद डिवीजन में कार्यरत विद्युत कनीय अभियंताओं को तीन-तीन सेक्शन की जिम्मेवारी सौंपने का निर्देश गुरुवार को महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने दिया है. विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जेबीवीएनएल के पुराना बाजार सेक्शन में कार्यरत जीवच कुमार गुप्ता का स्थानांतरण सरायढेला कर दिया गया है. वहीं इन्हें हीरापुर व चीरागोड़ा सेक्शन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. इसी तरह नया बाजार सेक्शन में कार्यरत कनीय अभियंता नेहाल आलम को पुराना बाजार व मनईटांड़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पुटकी में पदस्थापित जेइ सूरज दास को करकेंद व बांसजोड़ा सेक्शन का प्रभार सौंपा गया है. इनके अलावा धनबाद डिवीजन में कार्यरत जेई पिंकी कुमारी को धैया सेक्शन का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola